फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मऊ: कमरे में फंदे पर लटकता मिला युवक का शव, खिड़की से झांककर देखा तो परिजनों के उड़े होश

Tue, 13 Jul 2021 01:32 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मऊ

सार

घोसी कोतवाली क्षेत्र के कस्बा खास निवासी रवि सोनकर(30) पुत्र लक्ष्मीकांत सोनकर सोमवार की रात रोजाना की तरह भोजन करने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया। रात में उसने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में मंगलवार की सुबह युवक(30) का शव कमरे में लटका मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को उतारा। इसके बाद परिजनों के हवाले कर दिया।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, घोसी कोतवाली क्षेत्र के कस्बा खास निवासी रवि सोनकर(30) पुत्र लक्ष्मीकांत सोनकर सोमवार की रात रोजाना की तरह भोजन करने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया। मंगलवार की सुबह जब सात बजने के बाद युवक ने कमरे का दरवाजा नहीं खोला तो परिजनों ने दरवाजा खुलवाने के लिए कई बार आवाज दी।

परिजनों ने जब खिड़की से कमरे में झांका तो देखा कि रवि का शव छत पर लगे हुक पर लटक रहा है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा खोल और शव उतारा। पुलिस ने परिवार की सहमति के बाद  पंचनामा बनाकर शव सौंप दिया। मृतक फल का ठेला लगाकर परिवार का भरण पोषण करता था। घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें