फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से निकली जगन्नाथ जी की रथयात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
दोहरीघाट/रतनपुरा (मऊ)। कस्बा स्थित जगन्नाथ मंदिर से रथयात्रा बाजे गाजे के साथ निकली। श्रद्धालुओं ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन अर्चन किया। इस अवसर पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। रथयात्रा गाजे बाजे के साथ जगरनाथ मंदिर से निकाली गई जो पूरे नगर का भ्रमण करते हुए पुन: वापस देर शाम जगरनाथ मंदिर प्रांगण में आकर संपन्न हुई। जहां देर रात तक मंदिर में मंत्रोच्चारण से पूरे विधि विधान के साथ पूजन अर्चन किया गया। आरती पूजन के लिए लोगों में होड़ मची रही।
विज्ञापन

इस दौरान पूर्व चेयरमैन गुलाबचंद गुप्त, श्याम पांडेय, लालमणि उपाध्याय, अजय गुप्ता, सनोज साहनी, वृजेश साहनी, मोहन जायसवाल, गोलू,अमन अलगरजी, गजानंद,सभासद महेंद्र साहनी आदि शामिल रहे। वहीं रतनपुरा में महंत अरुणेश महाराज के नेतृत्व में परंपरागत रूप से सैकड़ों वर्ष पुरानी महाराज जी, श्री राम जानकी मंदिर कुंजवन कुटी से रथयात्रा निकली।श्रद्धालु जनों ने रथयात्रा पर पुष्प वर्षा किया।
क्षेत्रवासियों और युवाओं के कंधे पर पालकी विराजमान थी। जब यह रथयात्रा आगे बढ़ी तो जगह-जगह रोककर श्रद्धालुओं ने इस रथयात्रा पर पुष्प वर्षा किया, जगह-जगह आकर्षक रंगोलियां बनाई गई थी। इसके स्वागत में सभी लोगों ने अपने घरों के बाहर आकर्षक दीप जलाया था। श्रद्धालु जय जगन्नाथ, बूढ़वा बाबा की जय और ठाकुर जी की जय के गगनभेदी नारों के साथ जैसे-जैसे रथयात्रा आगे बढ़ी संपूर्ण क्षेत्र में भक्तों की अविरल सरिता कल-कल निनाद करते हुए प्रवाहित होने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें