कुछ दिनों बाद उसे आरोपी की हरकत का पता चला, जब उसे आरोपी ने अपने दोस्त के साथ संबंध बनाने को कहा। जब उसने इसका विरोध किया तो उसने बनाए गए वीडियो को वायरल करने की धमकी। महिला ने आरोप लगाया है कि बीते कई माह से युवक और उसके साथी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म करने आ रहे हैं।
पीड़िता की तहरीर पर कोपागंज पुलिस ने मुख्य अभियुक्त सहित आठों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। सात ही आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
घटना के संबंध में कोपागंज थानाध्यक्ष अजय कुमार तिवारी का कहना है कि पीड़िता से मिली तहरीर पर आठों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है, उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस जुटी है।