जब कोई उसकी फोटो लेता है तो वह पास रखे अपने छाते से खुद का छिपा लेता है। पति के पेड़ पर रहने के कारण पत्नी को घर गृहस्थी चलाने में परेशानी हो रही है। पत्नी, ग्राम प्रधान और अन्य ग्रामीणों ने रामप्रवेश को समझा बुझाकर ताड़ के पेड़ से उतारने की अपील की लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।
ताड़ के पेड़ के पास जुटी ग्रामीणों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
ताड़ के पेड़ पर निवास कर रहे रामप्रवेश को देखने के लिए रोजाना लोगों की भीड़ जुटती है। मामला संज्ञान में आने के बाद शुक्रवार शाम एसआई वीरेंद्र यादव के नेतृत्व में युवक को पेड़ से उतारने के लिए गई थी। लेकिन देर शाम तक कामयाब नहीं हो सकी। इसके बाद पुलिस शनिवार सुबह जाल आदि लेकर फिर से मौके पर पहुंच गई।
दिनभर युवक को मनाने और पेड़ से उतारने की कोशिश होती रही लेकिन कोई परिणाम नहीं निकला और पुलिस बैरंग लौट गई। ग्रामीणों का कहना है कि रामप्रवेश 24 घंटे में सिर्फ एक बार रात में नीचे उतरता है। शौच आदि करके वापस पेड़ पर चढ़ जाता है।
ताड़ के पेड़ पर रह रहा युवक
- फोटो : अमर उजाला
रामप्रवेश की इस हरकत से पूरा गांव परेशान है। स्थानीय लोगों का कहना है कि रामप्रवेश अपने पास बहुत सा पत्थर रखा है। जब भी उसे उतारने या समझाने की कोशिश की जाती है, तो वह पत्थर से हमला कर देता है। पेड़ की ऊंचाई इतनी है कि वहां से आसपास के घरों के आंगन साफ दिखाई देते हैं, जिससे घर में रहने वाली महिलाओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।