फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: ट्रेन से कटकर खनन बाबू समेत दो लोगों की मौत, घर पर चल रही थी पूजा की तैयारी; खबर सुनकर छाया मातम

Mon, 22 Apr 2024 08:03 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

Mau News: खनन बाबू की मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार का हर सदस्य मौके पर पहुंच गया। बताया जा रहा है कि घर पर शिव चर्चा की तैयारियां चल रही थीं। उसी का सामान लेने वह बाजार गए थे कि दर्दनाक हादसा हो गया।
विज्ञापन
मचा कोहराम। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना कोतवाली क्षेत्र के परदहां रेलवे फाटक पर एक खनन बाबू की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। खनन बाबू की मौत की खबर सुनते ही परिजनों व अधिकारियों में शोक की लहर दौड़ गईं। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक धर्मवीर सिंह (44) पुत्र स्व.शमशेर कोतवाली थाना क्षेत्र के किन्नूपुर परदहां के निवासी थे। धर्मवीर सिंह जनपद में ही कलेक्ट्रेट के खनन विभाग में बाबू के पद पर तैनात थे। सोमवार को परिजनों ने अपने बेटे धर्मवीर के लिए घर पर ही शिव चर्चा की पूजा रखी थी। 

परिजनों ने उन्हें खरीदारी के लिए बाजार भेजा था, लेकिन खनन बाबू धर्मवीर सिंह की परदहां रेलवे फाटक पर अपराह्न 3 बजे ट्रेन से कट कर उनकी दर्दनाक मौत हो गई। खनन बाबू की मौत की खबर सुनते ही परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन


वहीं, जैसे ही इस घटना की जानकारी अधिकारियों व उनके शुभचिंतकों में हुई तो भागते हुए पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और मृतक के परिजनों को ढांढस बढ़ाया। परिजनों के अनुसार मृतक अपने पीछे एक बच्चा और बच्ची को छोड़ गए।

विज्ञापन

ट्रेन से कटकर अधेड़ युवक की मौत 

कोपागंज थाना क्षेत्र के इंदारा रेलवे स्टेशन के पश्चिमी केबिन के पास सोमवार की शाम एक युवक की मौत हो गई। मौके पर पहुंची आरपीएफ पुलिस ने शव के पास मिले मोबाइल फोन से परिजनों को फोन कर शव का शिनाख्त किया।

मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की शाम 04652 अमृतसर से चलकर जयनगर जा ट्रेन मऊ की तरह जा रही थी की समीम इलाही उम्र 50 वर्ष निवासी चश्मा घर मऊ कोतवाली पश्चिमी केबिन के पास ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई।शव के पास मिले मोबाइल फोन से इसकी शिनाख्त परिजनों ने किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजवाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें