कलेक्ट्रेट सभागार में बाढ़ प्रभ्ाावित क्षेत्रों के संबंध में आयोजित बैठक को संबोधित करते जिलािध्ाकारी प्रकाश बिंदु।
- फोटो : mau
बाढ़ क्षेत्रों में लगाए गए सभी नोडल अधिकारियों की बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। जिलाधिकारी प्रकाश बिंदु ने जिलाधिकारी ने सभी बाढ़ प्रभावी क्षेत्रों में नोड़ल अधिकारियों की ड्यूटी लगाने के निर्देश देते हुए कहा कि बाढ़ से पूर्व सभी कटान क्षेत्रों में सभी सुविधाएं उपलब्ध करा दिया जाए।
डीएम ने जिला पंचायतराज अधिकारी को निर्देश दिया कि जो भी हैंडपंप बाढ़ के समय डूब जाते हैं उसे जल्द से जल्द और ऊंचा करा लिया जाए। कहा कि बाढ़ कहीं भी और कभी भी आ सकती है। इसलिए सभी बाढ़ क्षेत्रों पर नजर रखी जाए और बाढ़ आने से पूर्व सभी जरूरत की चीजे उपलब्ध करा ली जाए। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को भी बाढ प्रभावी क्षेत्रों में सभी स्वास्थ्य केेंद्रो पर दवाओं का स्टाक रखने के निर्देश दिए। सभी कर्मचारियों को तैनात करने के भी निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने इस दौरान बाढ़ चौकियों को सक्रिय करने के निर्देश देते हुए सभी उपजिलाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में बाढ़ चौकियों का निरीक्षण करने का फरमान जारी किया।
इस दौरान अपर जिलाधिकारी, सीओ सिटी, डीसी मनरेगा तेजभान सिंह, परियोजना निदेशक बीबी सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, उप जिलाधिकारी घोसी आदि लोग शामिल रहे।