मऊ। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के अंतर्गत गत दिनों हुए छेड़खानी और चोरी के मामले में नामजद दो आरोपियों ने सोमवार को सीजेएम कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। कोर्ट में सीजेएम लोकेश नागर ने उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में लेकर जेल भेज दिया। आरोपियों की ओर से उनके अधिवक्ता ने जमानत के लिए अर्जी दिया। जमानत अर्जी पर बचाव पक्ष और अभियोजन के तर्कों को सुनने के बाद सीजेएम ने जमानत अर्जी खारिज कर दिया। आत्मसमर्पण करने वाले आरोपी रविप्रकाश यादव पुत्र ओमप्रकाश यादव और धनश्याम कुप्ता पुत्र गुल्लू गाजीपुर जनपद के मरदह थाना क्षेत्र के कैथवली गांव के रहने वाले है।