फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेन पाइप फटी , चार दिनों से जलापूर्ति ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
चिरैयाकोट (मऊ)। नगर पंचायत चिरैयाकोट बाजार में ओवर हेडटैंक की मुख्य पाइप फटने से चार दिनों से जलापूर्ति ठप है। जिसके चलते शुद्ध जल के लिए लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है । नगर पंचायत प्रशासन आंखें मूंदे पड़ा हुआ है। नगर पंचायत चिरैयाकोट में चौक बाजार स्थित पुलिस बूथ के पास तकिया रोड पर पन्नालाल शर्मा के मकान के सामने शुक्रवार को दिन लोगो के घरों तक शुद्ध पानी पहुंचाने के उद्देश्य से बिछाई गई जलनिगम की मुख्य पाईप एक नीजी दूर संचार कंपनी का वायर जमीन के अंदर डालते समय फट गई। पाईप फट जाने के कारण चार दिनों से जलापूर्ति बंद है। लोग शुद्ध पानी के लिए इधर उधर भटक रहे हैं।
विज्ञापन

इस संबंध मे ईओ मनोज कुमार ने बताया कि फटे पाईप को जल्दी की ठीक कराते हुए दूर संचार कंपनी पर कार्यवाही की जाएगी। उसने बिना परमीशन लिए जमीन के अंदर तार डालने का कार्य किया है। जिससे जल निगम को क्षति हुई है और लोगों को परेशानियों का सामाना करना पड रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें