फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाबीर बिनवउं हनुमाना, राम...

Sat, 29 Oct 2016 11:36 PM IST
ब्यूररो,अमर उजाला/मऊ
विज्ञापन
हनुमान जयंती पर नगर क्षेत्र के बालनिकेतन स्थित हनुमान मंदिर पर किया गया हनुमान जी का आकर्षक श्रृंगार।
विज्ञापन
शनिवार को हनुुमान जयंती के अवसर पर हनुमान मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। भक्तों ने दर्शन  कर प्रसाद अर्पित किया और संकट हरण की कामना की। पूूजा पाठ के बाद उपस्थित श्रद्धालुुओं को प्रसाद का वितरण किया गया। 
विज्ञापन


नगर क्षेत्र में शीतलाधाम से लेकर आजमगढ़ मोड़ स्थित केडिया मार्केट, पुराना राम मंदिर, फाटक पर मौजूद दक्षिणेश्व हनुमान मंदिर को सजाया तो गया ही था। साथ ही वहां पर पूजा पाठ की व्यवस्था की गई थी। संवाददाता बोझी बाजार के अनुसार  दीसिपाह स्थित माँ कोयल मर्याद भवानी मंदिर  में शनिवार को  सुंदर कांड का पाठ हुआ।

 श्रद्घालुओं ने " महाबीर  बिनवउं हनुमाना, राम जासु जस आपु बखाना।" संपुट युक्त संगीतमय मंत्रों से श्रीराम भक्त शिरोमणि हनुमान के इस अनुष्ठान में शीष नवाया। इसमें श्रद्धालु भाव विभोर हो उठे। इस  अवसर पर देश के शहीदों को श्रद्धांजलि-पुष्पांजलि दी गई।साथ ही ईश्वर  से प्रार्थना की गई कि शहीदों के परिजनों को इस अपार दु:ख को सहन कर पाने  शक्ति मिले। इस मौके पर पंडित दयानंद शुक्ल,रामरतन राय,श्रवण कुमार,मनोज यादव,हेमचंद राय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें