पांच एकड़ भूमि में अवैध प्लॉटिंग ढहाया गया
- फोटो : अमर उजाला
बताया कि अवैध प्लॉटिंग और कॉलोनाइजर को चिन्हित किया जा रहा है। उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि प्लॉटिंग की जमीनों की जांच के लिए राजस्व टीम को निर्देशित किया गया है। सरकारी भूमि के हेराफेरी की जांच अभिलेखों से की जा रही है। जांच में कुछ भी गलत मिलता है तो संबंधित के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
बांदा जेल में बंद मऊ जिले के सदर से बाहुबली पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी पर आर्थिक चोट जारी है। पुलिस लगातार मुख्तार अंसारी और करीबियों की संपत्ति की जांच कराकर जब्ती कार्रवाई कर रही है। शनिवार को गाजीपुर जिले में प्रशासन ने मुख्तार अंसारी की तीन करोड़ 50 लाख रुपये की बेनामी संपत्ति कुर्क कर ली।
महुआबाग स्थित शुभ्रा कॉम्प्लेक्स सामने यह प्लॉट मुख्तार अंसारी की मां राबिया खातून के नाम पर थी। अकले गाजीपुर जिले में अब तक मुख्तार अंसारी की 60 करोड़ की संपत्ति कुर्क की जा चुकी है, जबकि गिरोह से संबंधित लोगों की करीब 100 करोड़ की अवैध संपत्ति ध्वस्त की जा चुकी है।