फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मऊ: माफिया मुख्तार के अधिवक्ता की दबंगई का वीडियो वायरल, जजों को बोले अपशब्द, मुकदमा दर्ज

Wed, 04 May 2022 02:05 PM IST
उत्पल कांत संवाद न्यूज एजेंसी, मऊ

सार

बांदा जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी के अधिवक्ता दरोगा सिंह के खिलाफ मऊ के सरायलखंसी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। वायरल वीडियो के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। 
 
विज्ञापन
मुख्तार अंसारी के अधिवक्ता दरोगा सिंह का वीडियो वायरल - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मऊ सदर के पूर्व विधायक माफिया मुख्तार अंसारी के अधिवक्ता दरोगा सिंह की दबंगई का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में अधिवक्ता जजों को अपशब्द बोलते नजर आ रहा है। पुलिस अधीक्षक सुशील घुले के निर्देश पर बुधवार को सरायलखंसी थाना प्रभारी ने अधिवक्ता के विरुद्ध तीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन


पुलिस जांच में वायरल वीडियो में दरोगा सिंह जमीन की पैमाइश के दौरान राजस्व अधिकारियों से बहस के दौरान जजों को अपशब्द कहते दिखे।  वायरल वीडियो परदहा ब्लॉक क्षेत्र के किन्नुपूर गांव का है। जहां सोमवार को रास्ते की जमीन की पैमाइश राजस्व अधिकारियों द्वारा की जा रही थी।



पैमाइश के दौरान गांव निवासी और पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी के अधिवक्ता दरोगा सिंह की राजस्व अधिकारियों से बहस हो गई। आरोप है कि जमीन की पैमाइश के दौरान राजस्व विभाग की टीम से दरोगा सिंह ने अभद्रता की और दबंगई दिखाई। जजों को अपशब्द बोले। जब इसका वीडियो वायरल हुआ तो जिले के आलाधिकारियों ने इसका संज्ञान लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

दरोगा सिंह के खिलाफ पहले से कई मामले दर्ज

पुलिस अधीक्षक सुशील घुले ने सरायलंखसी एसओ को जांच का निर्देश दिया। बुधवार को सरायलखंसी थाने में मुख्तार अंसारी के अधिवक्ता दरोगा सिंह के खिलाफ तीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। 
थाना प्रभारी केके गुप्ता ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच की गई। जिसमें अधिवक्ता दरोगा सिंह द्वारा जज को गाली देने की बात सामने आई है। दरोगा सिंह के खिलाफ पहले से भी कई मामलों में मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें