फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau: माफिया मुख्तार अंसारी के सहयोगी रफीक की दो करोड़ की संपत्ति कुर्क, अभी कार्रवाई रहेगी जारी

Thu, 17 Nov 2022 07:01 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मऊ

सार

जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी के सहयोगी एवं उसके दो रिश्तेदारों की 6.32 करोड़ की संपत्ति कुर्क करने का आदेश जिलाधिकारी अरुण कुमार ने दिया है। गुरुवार को  दो करोड़ रुपये मूल्य की संपत्ति कुर्क की गई। 
 
विज्ञापन
मऊ में कुर्की की कार्रवाई करती पुलिस-प्रशासन की टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जेल में बंद मुख्तार अंसारी और उससे जुड़े उसके सहयोगियों की परेशानी खत्म होती नहीं दिख रही है। गुरुवार को मुख्तार अंसारी गिरोह के सहयोगी गैंगस्टर के आरोपी की दो करोड़ रुपये मूल्य की संपत्ति पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने कुर्क कर लिया। जिलाधिकारी अरुण कुमार ने आरोपी, उसकी पत्नी और पिता के नाम पर दर्ज छह करोड़ से ज्यादा संपत्ति को कुर्क करने का आदेश दिया था। शेष संपत्ति को कुर्क करने की कवायद की जा रही है।

विज्ञापन


सदर एसडीएम हेमंत चौधरी, सीओ सिटी धनंजय मिश्रा, सिटी मजिस्ट्रेट नीतीश सिंह के नेतृत्व में पुलिस और प्रशासन की टीम ने मुख्तार अंसारी गिरोह (आईएस 191) के सहयोगी रफीक अहमद और उसकी पत्नी के नाम दर्ज पठानटोला स्थित भूखंड को कुर्क किया। कुर्क संपत्ति की कीमत दो करोड़ रुपये है।

आरोपी नगर के पठानटोला निवासी रफीक अहमद पुत्र हाजी वकील लगभग ढाई दशक से अपराध में संलिप्त होने के साथ आईएस 191 गैंग का सहयोगी है।  जिलाधिकारी अरुण कुमार ने गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए रफीक, उसकी पत्नी शबाना परवीन और पिता वकील अहमद पर दर्ज छह करोड़ 32 लाख रुपये की संपत्ति को गैंगस्टर एक्ट के तहत  कुर्क करने का आदेश बुधवार को दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम के इस आदेश के क्रम में प्रशासन- पुलिस द्वारा गुरवार को को कार्रवाई करते हुए रफीक और उसकी पत्नी के नाम पर दर्ज दो करोड़ की संपत्ति कुर्क की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें