फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: लखनऊ की टीम ने जीती वॉलीबॉल प्रतियोगिता

विज्ञापन
हलधरपुर के सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरमीडिएट कॉलेज में डॉ राघवेंद्र बहादुर सिंह स्मृति वॉलीबॉल प्र
विज्ञापन
सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरमीडिएट कॉलेज हलधरपुर के परिसर में डॉ. राघवेंद्र बहादुर सिंह स्मृति राज्यस्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता शनिवार को संपन्न हो गई। फाइनल मुकाबले में लखनऊ ने देवरिया हॉस्टल को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया।
विज्ञापन

प्रथम सेट में देवरिया हॉस्टल ने 15 अंक प्राप्त करके लखनऊ पर 9 अंकों की बढ़त बनाई। दूसरे सेट में देवरिया हॉस्टल ने 11 अंक पाए और लखनऊ की टीम 15 अंक प्राप्त करके चार अंक की बढ़त पाई।
तीसरे सेट में लखनऊ की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए देवरिया हॉस्टल को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। लखनऊ 15 अंक और देवरिया हॉस्टल को मात्र 8 अंक मिला। जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार राय ने विजेता और उप विजेता टीम को शील्ड प्रदान की।
विज्ञापन

विद्यालय के प्रबंधक माधवेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि खेल प्रतियोगिताओं से छात्र छात्राओं में बौद्धिक क्षमता के साथ-साथ शारीरिक विकास का भी अवसर मिलता है। जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार राय ने कहा कि खेल एक ऐसी प्रतिस्पर्धा है, जहां किसी भी किस्म का भेदभाव देखने को नहीं मिलता। समाजवादी पार्टी नेता सुजीत कुमार सिंह, देवेंद्र नाथ राय, जयंत सिंह, वेंकटेश सिंह, प्रधानाचार्य अवनीश कुमार सिंह आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन

इस दौरान विजय शंकर यादव, वीरेंद्र कांत सिंह, डॉक्टर राकेश सिंह, अजय राय, महेंद्र यादव, जयप्रकाश सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें