फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: प्रेमिकाओं से मिलने आए प्रेमी पकड़े गए, परिजनों ने कराई शादी, जब लड़की दुल्हन बनकर ससुराल पहुंची तो वापस भेजा

Wed, 16 Jun 2021 02:21 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मऊ

सार

दो प्रेमी अपनी दोनों प्रेमिकाओं से मिलने उनके घर पहुंचे थे। जब परिजनों ने पकड़ लिया तो युवकों को रात में बंधक बना लिया। फिर सुबह जबरदस्ती शादी करा दी। फिर जब बड़ी लड़की को विदा किया तो लड़का अपनी प्रेमिका को दुल्हन बनाकर घर पहुंचा, वहां से लड़के के परिजनों ने लड़की को वापस उसके घर भेज दिया।
विज्ञापन
प्रेमी अपनी दोनों प्रेमिकाओं से पहुंचे थे घर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मऊ जिले के कोपागंज थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की रात प्रेमिकाओं से मिलने आए दो युवकों को लड़की के परिजनों ने बंधक बना लिया। इतना ही नहीं दूसरे दिन दोनों युवकों की शादी नाबालिगों से करा कर दी। इस मामले का खुलासा दो दिन बाद बुधवार को तब हुआ जब घटना से संबंधित वीडियो वायरल हुआ। इस मामले की थानाध्यक्ष कोपागंज ने किसी भी तरह की जानकारी होने से इनकार कर दिया।

विज्ञापन


वीडियो वायरल होने पर जब उसकी जानकारी की गई तो पता चला यह घटनाक्रम कोपागंज थाना क्षेत्र के एक गांव का है। जानकारी करने पर पता चला हलधरपुर थाना क्षेत्र स्थित नाना के घर रहने के दौरान दोनों  किशोरियों को गांव के युवकों से प्रेम हो गया था। जब दोनों अपने घर आ गईं तो उनके प्रेमी मिलने के लिए उनके यहां आने लगे।

इसी दौरान रविवार की रात प्रेमिकाओं से मिलने आए युवकों को लड़कियों के परिजनों ने पकड़ लिया। इस दौरान दोनों को पूरी रात हार्वेस्टर से रस्सी से बांधकर रखा। दूसरे दिन युवकों की शादी जबरदस्ती प्रेमिकाओं से करवा दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों लड़कियां नाबालिग हैं। परिजनों ने बड़ी लड़की को युवक के साथ घर से विदा कर दिया। युवक जब युवती को लेकर घर पहुंचा तो प्रेमी के परिजनों को घटना की जानकारी हुई। इस पर लड़के के घरवालों ने विदा होकर आई दुल्हन को वापस उसके घर भेज दिया। लड़की के वापस होने पर इस घटना की जानकारी सभी लोगों को हुई। इससे नाराज लोगों ने 112 को सूचित कर कार्रवाई की मांग की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें