मऊ। सृष्टि में समस्त प्राणियों के शुभाशुभ कर्मों की गणना करने वाले आदि कायस्थ भगवान चित्रगुप्त महाराज की जयंती पर शनिवार को कायस्थ समाज के लोगों ने धूमधाम से मनाया। पूरे जिले में चित्रांश समाज के लोगों ने मंदिर समेत घरों में पूरे विधि-विधान पूर्वक कलम और दवात की पूजा की।
नगर के सहादतपुरा स्थित भगवान चित्रगुप्त महाराज मंदिर में श्री चित्रगुप्त पूजन उत्सव कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर कलम और दवात पर रोली लगाने के बाद सभी को प्रसाद स्वरूप कलम दिया गया। कायस्थों ने कलम-दवात की पूजा करते हुए अपने अपने कलम से पन्नों पर विस्तारपूर्वक लेखनी चलाई। भगवान चित्रगुप्त कार्तिक शुक्ल पक्ष द्वितीया को प्रजापिता ब्रह्मा की 11 हजार वर्षों की अखंड तपस्या के फलस्वरूप लेखनी और दावात लेकर उनकी काया से उत्पन्न हुए थे।
इसी दिन उनके वंशज कायस्थ समुदाय के लोग उनकी जयंती मनाते हैं। अपनी आजीविका के प्रमुख साधन कलम व दवात की पूजा करते हैं। इस मौके पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के संरक्षक बीके श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव, महामंत्री पुनीत श्रीवास्तव, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष यज्ञ देव श्रीवास्तव, राजीव श्रीवास्तव, संतोष श्रीवास्तव, अशोक श्रीवास्तव, सत्य प्रकाश श्रीवास्तव, अरविंद श्रीवास्तव, जय प्रकाश श्रीवास्तव, कृष्णमुरारी श्रीवास्तव, ऋषभ श्रीवास्तव आदि कायस्थ उपस्थित रहे।
भगवान चित्रगुप्त की पूजा अर्चना की गई
घोसी (मऊ)। नगर के कस्बा खास स्थित प्राचीन शिव मन्दिर के प्रांगण में कायस्थ समाज द्वारा भगवान चित्रगुप्त की पूजा शनिवार की सुबह विधि विधान से की गई। इस अवसर पर लोगो ने परंपरागत ढंग से कलम दवात का पूजन करने के साथ कागज पर भगवान चित्रगुप्त के चित्र बनाकर पुष्प अक्षत, रोली आदि से पूजन किया गया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से कृष्ण कुमार श्रीवास्तव, अजय कुमार श्रीवास्तव, सुधीर श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव, रजनीश श्रीवास्तव, बीके वर्मा, भुवेश श्रीवास्तव ,शिवकुमार श्रीवास्तव, अनिल कुमार गौड़, प्रशांत गौड़ ,प्रवीण गौड़ ,अतुल श्रीवास्तव, राजीव श्रीवास्तव, झब्बू लाल आदि सम्मिलित रहे।