कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर)
मऊ जिले में शुक्रवार को कोरोना के 12 नए मरीज मिले। अब संक्रमितों की कुल संख्या 368 पहुंच गई। इसके साथ सक्रिय मरीजों की संख्या 100 हो गई। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सतीशचंद्र सिंह ने बताया कि बीएचयू से आई रिपोर्ट में 12 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें तीन मरीज नगर के गाजीपुर तिराहा क्षेत्र के हैं।
सात मरीज नगर के ब्रम्हस्थान मुहल्ले के दो परिवारों के हैं। इसमें एक परिवार के पांच लोग शामिल है। नगर के गाजीपुर तिराहा में मिले तीनों मरीज भी एक ही परिवार के हैं। इसके अलावा कोपागंज ब्लाक के महुआवार गांव, मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाक के रसूलपुर गांव में भी एक-एक केस मिला। बताया कि ये दोनों मरीज एंटीजेन टेस्ट में पॉजिटिव मिले हैं।