फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: बीच सड़क पर टायर फटने से पलटी पिकअप, बिखरे संतरों के बीच शराब देख टूट पड़े लोग; देखें लूट का वीडियो

Mon, 18 Mar 2024 04:52 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।

सार

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में एक पिकअप टायर फटने से बेकाबू होकर पलट गई। जिससे वाहन में लोड संतरे सड़क पर बिखर गए। इसके बीच में रखे शराब देख राहगीर बटोरने में जुट गए। आनन-फानन सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का जायजा लेते हुए सामान और वाहन को कब्जे में लिया। 
विज्ञापन
Mau news - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मऊ जिले के मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के शम्मोपुर शमसाबाद गांव के पास पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर सोमवार को लखनऊ से बिहार जा रही पिकअप का टायर फटने से वह पलट गई। ऐसे में पिकअप में संतरे के बीच छिपाकर रखा अंग्रेजी शराब भी सड़क के बीचोबीच बिखर गई। इस बीच उधर से गुजर रहे लोग शराब के साथ संतरे पर टूट पड़े। लोग संतरे के साथ शराब बटोरने लगे। इस बीच सूचना मिलने पर मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली के साथ रानीपुर पुलिस और यूपीडा का सुरक्षा दस्ता घटनास्थल पर पहुंची। हादसे के बाद आरोपी चालक वाहन छोड़कर जख्मी हालात में फरार हो गया।

विज्ञापन


यह है पूरा मामला 
जानकारी के अनुसार सोमवार की दोपहर में बेहद तेज गती से एक पिकअप गाजीपुर की तरफ निकल रही थी। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के शम्मोपुर शमसाबाद गांव के पास से गुजरी पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के प्वाइंट 271.3 के पास पिकअप का पिछला पहिया पंचर हो गया, जिससे अचानक पिकअप अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद सड़क के बीचोबीच पलट गई।

विज्ञापन


वाहन के पलटने से कैरेट में रखे संतरे और उसके बीच छिपाकर रखी राजस्थान की रायल शराब भी सड़क के बीचोबीच बिखर गई। वहीं हादसे के बाद कई लोग संतरे के साथ शराब को भी उठा ले गए। वहीं हादसे की सूचना किसी ने यूपीडा सुरक्षा दस्ता के साथ पुलिस को दी। सूचना मिलने पर मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाल धर्मेंद्र सिंह दल बल के साथ पहुंचकर गाड़ी को जब्त कर थाने ले आई।
विज्ञापन


वहीं हादसे के बाद पिकअप चालक और परिचालक घायल अवस्था में ही फरार हो गए। इस बाबत एसओ धर्मेद्र सिंह का कहना है कि पिकअप से राजस्थान में प्रयोग की जाने वाली शराब की 475 पाउच को बरामद किया गया। यह शराब राजस्थान से बिहार तस्करी के लिए ले जाई जा रही थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें