मऊ जिले में दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के रैनी गांव के पास एक बाइक की टक्कर से साइकिल सवार बुजुर्ग की मौत हो गई। जबकि बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के रैनी गांव स्थित विद्युत सब स्टेशन की पुलिया के पास रविवार की देर शाम एक बेकाबू बाइक सवार ने साइकिल सवार बुजुर्ग को जोरदार टक्कर मार दिया। जिसमें साइकिल सवार बुजुर्ग सहित बाइक सवार युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान साइकिल सवार बुर्जुग की मौत हो गई। वहीं घायल युवक की हालत गंभीर होन पर डॉक्टर ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
यह है पूरा मामला
दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के बैजापुर गांव निवासी श्रीपत राजभर (60) किसी काम से बड़ागांव गए हुए थे। काम खत्म होने के बाद देर शाम वह अपने साइकिल से वापस घर आ रहे थे। अभी वह दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के रैनी गांव स्थित विद्युत उपकेंद्र के पुलिया से अपने गांव जाने वाले रास्ते पर मुड़े थे कि पीछे से आ रही अनियंत्रित बाइक ने उनकी साइकिल में जोरदार टक्कर मारी दी।
इस दुर्घटना में साइकिल सवार श्रीपत के साथ बाइक सवार कोपागंज थाना क्षेत्र के कुर्थीजाफरपुर गांव के पुरामहरूफ मोहल्ला निवासी आरिफ (16) पुत्र एकलाख भी गंभीर रूप से घायल हो गया। वही बाइक पर अन्य दो युवक भी सवार थे जो घटना के बाद वहां से भाग गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती करया गया। जहां इलाज के दौरान श्रीपत की मौत हो गई, वहीं आरिफ की हालत गंभीर होने पर डाक्टर ने उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
घटना के समय आरिफ अपने घर से जिला मुख्यालय किसी काम से आ रहा था। मृतक के दो पुत्र हैं जिसमें बड़ा लड़का सऊदी अरब और दुसरा बैंगलोर में नौकरी करता है। घटना के बाद मृ़तक के परिजन का रो- रोकर बुरा हाल था।