नगर के सहादतपुरा स्थित मैदान पर मैच खेलते लाइट क्रिकेट एकेडमी आजमगढ़ और जे पी स्पोर्ट्स एके
नगर स्थित वेदांत क्रिकेट क्लब मऊ के ग्राउंड पर सोमवार को लाइट क्रिकेट एकेडमी आजमगढ़ और जेपी स्पोर्ट्स एकेडमी जौनपुर के बीच 20-20 ओवरों का मैच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में लाइट क्रिकेट एकेडमी ने जेपी स्पोर्ट्स एकेडमी को 6 रन से हरा दिया।
मैच में जौनपुर ने टॉस जीता और विकेट में नमी देखकर पहले फील्डिंग चुनी, जो सही साबित हुई। 19.1 ओवर में आजमगढ़ को 136 रन पर ऑल आउट कर दिया गया। आजमगढ़ की तरफ से बल्लेबाज रमन ने 30 रन, अंकित ने 25 रन, साहिल ने 25 रन और शुभम ने 18 रन बनाए।
जौनपुर की तरफ से गेंदबाज सैम ने 4 विकेट, परवीन ने 2 विकेट, किशन और कैमू को 1-1 विकेट मिला। 137 रन के लक्ष्य को पार करने की भरपूर कोशिश की, लेकिन जौनपुर को 6 रन से हार का सामना करना पड़ा।
जौनपुर के बल्लेबाजों में शुभम ने 24 रन, प्रीत ने 19 रन, राहुल ने 18 रन और कैमू ने 17 रन बनाए। वहीं आजमगढ़ की तरफ से शानदार गेंदबाजी करते हुए अंकित और भाग्य वैद्य ने 2-2 विकेट लिए। रमन, राहुल और ए. सिंह को 1-1 विकेट मिला। जौनपुर टीम 18.5 ओवरों में 130 रन पर ऑल आउट हो गई।
मैच के मैन ऑफ द मैच अंकित रहे, जिन्होंने 25 रन बनाए और 2 विकेट झटके। मैच के अंपायर राघवेंद्र सिंह और यश रघुवंशी रहे। स्कोरिंग शिवम ने की।