फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मऊ में वकील हड़ताल कर उतरे सड़क पर, एसडीएम घोसी पर बार संघ अध्यक्ष से दुर्व्यहार का आरोप

Fri, 11 Dec 2020 06:52 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
विज्ञापन
प्रदर्शन करते वकील - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

मऊ जिले के एसडीएम घोसी आशुतोष राय द्वारा घोसी बार संघ के अध्यक्ष के साथ किए गए व्यवहार से क्षुब्ध अधिवक्ता शुक्रवार को सड़क पर उतरे। इस दौरान सिविल कोर्ट और सेंट्रल बार के साथ कलेक्ट्रेट और सभी तहसीलों के वकील कार्य ठपकर एसडीएम के खिलाफ सड़क पर उतरे। मुख्यालय पर बैठक के बाद वकीलों का समूह जुलूस निकालकर कलेक्ट्रेट पहुंचा। यहां नारेबाजी करते हुए डीएम से मिलकर वकीलों ने ज्ञापन सौंपा।

विज्ञापन


आरोप है गुरुवार को पैमाइश के दौरान एसडीएम घोसी आशुतोष राय ने वकील कालिका दत्त पांडे के भतीजे और दीवानी कचहरी के वकील जयादत्त पांडेय के साथ दुर्व्यहार किया था। इस दौरान एसडीएम ने विरोध करने पर वकील को पुलिस कस्टडी में जेल भेजने के लिए कोतवाली भेज दिया। हालांकि बाद में उन्हे छोड़ दिया। इस बात की जानकारी होने पर दीवानी कचहरी, कलेक्ट्रेट के साथ चारों तहसीलों के अधिवक्ताओं में उबाल आ गया। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें