फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: देर रात बारिश और तेज हवाओं से फसलों को नुकसान

विज्ञापन
बारिश के बाद सोनी धापा मैदान में लगा पानी
विज्ञापन
बिगड़े मौसम ने किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरें खींच दी हैं। शुक्रवार की रात लगभग 9 बजे अचानक चली तेज हवाओं और उसके साथ हुई मूसलाधार बारिश ने खेतों में खड़ी और कटी पड़ी फसलों को काफी नुकसान पहुंचाया है।
विज्ञापन


किसान अभी पिछले दिनों हुई बरसात के नुकसान से उबरे भी नहीं थे कि दोबारा हुई इस बारिश ने रही-सही कसर पूरी कर दी। खेतों में काटकर सुखाने के लिए छोड़ी गई सरसों की फसल पूरी तरह भीग गई है।

किसानों को डर है कि धूप न निकलने और नमी बने रहने के कारण फसल खेत में ही सड़ जाएगी। सिर्फ तिलहन ही नहीं, बल्कि कटाई के लिए तैयार गेहूं और अरहर (दलहन) की फसलों को भी नुकसान होगा।
विज्ञापन


तेज हवाओं के कारण गेहूं की पकी फसल खेतों में बिछ गई है, जिससे दाने काले पड़ने और झड़ने का खतरा बढ़ गया है।
जो तिलहन और दलहन की फसलें पक चुकी थीं, उन्हें किसानों ने काटकर खेतों में सुखाने के लिए छोड़ा था। दोबारा बारिश होने से अब ये फसलें सड़ने की कगार पर हैं।
किसानों की साल भर की मेहनत पर पानी फिरता नजर आ रहा है। तापमान पर नजर डालें तो शुक्रवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहा।

आर्द्रता 38 प्रतिशत रही। हवा 13 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही थी। कोपागंज ब्लॉक क्षेत्र के सहरोज गांव निवासी किसान नेता देवप्रकाश राय और किसान नेता राकेश सिंह का कहना है कि फसल तैयार है, लेकिन मौसम में बदलाव से नुकसान का खतरा बढ़ गया है।

कृषि विज्ञान केंद्र पिलखी के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. विनय कुमार सिंह ने बताया कि 29 मार्च तक हल्की बारिश के आसार हैं। बारिश होने की स्थिति में फसलों पर विपरीत असर पड़ सकता है। तिलहनी और दलहनी फसलों में कीटों का प्रकोप बढ़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें