मऊ।बुधवार को देर शाम बीएचयू से सात रिपोर्ट पॉजिटिव मिली।इसके साथ ही जिले में कुल मरीजों की संख्या का ग्राफ 350 पहुंच गया।हालांकि सकारात्मक बात यह है इसमें 242 इलाज के बाद ठीक होकर घर लौट चुके हैं।
सीएमओ डॉ. सतीशचंद्र सिंह ने बताया कि बीएचयू से देर शाम आई सात रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। बोले कि शाम को मिले मरीजों में एक मरीज रोडवेज का, दो मरीज घोसी तथा दो मरीज मुहम्मदाबाद गोहना तहसील के बरईपुर गांव के हैं। जबकि एक मरीज रतनपुरा ब्लाक के चम्मनपुना गांव जबकि दूसरा मरीज ब्लाक के दानाडीह गांव का हैं।
बताया कि दोपहर में एंटीजोन टेस्ट में दो लोग पॉजिटिव मिले थे। जिसे लेकर जिले में मरीजों की कुल संख्या 350 हो गई। वहीं सक्रिय मरीजों की संख्या 104 हो गई। जबकि 242 मरीज ठीक हो चुके हैं, वहीं चार मरीजों की रिपोर्ट उनकी मृत्यू के बाद प्राप्त हुई हैं।