फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसा देकर ठग ने छात्रा केबैंक खाते से उड़ा लिया 28 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
कोपागंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के नगर पंचायत कुर्थीजाफरपुर की निवासी छात्रा को झांसा देकर रविवार की सुबह एक साइबर अपराधी ने 28 हजार हजार रुपये उसके बैंक खाते से उड़ा लिया। पीड़ित छात्रा ने झांसा देने वाले के विरुद्ध पुलिस को तहरीर दिया है। कुर्थीजाफरपुर निवासी छात्रा गूगल पे से जिओ मोबाईल रिचार्ज कर रही थी। गूगल पे से आये फोन करने वाले शख्स ने नेटवर्किंग की समस्या बता छात्रा से 28 हजार रुपए की ठगी कर लिया। दो दिनों तक पैसा वापस नहीं आने पर छात्रा ने पूरी घटना अपने परिजनों को बताई। परिजनों ने बुधवार को ठग के विरुद्ध प्रार्थना पत्र दिया है।
विज्ञापन

कुर्थीजाफरपुर निवासी मोनी साव पुत्री बाबूलाल साव पॉलीटेक्निक की छात्रा है। रविवार की सुबह अपना जिओ मोबाईल का 599 रूपये रिचार्ज कर रही थी। रिचार्ज करने के दौरान रुपये तो कट गये लेकिन रिचार्ज नहीं हुआ। तभी कए शख्स का फोन आया उसने अपने को गूगल पे का कर्मचारी बताते हुए कहा की गूगल पे के सॉफ्टवेयर खराबी के कारण आपका रिचार्ज नहीं हो पाया है।
पैसा वापस पाने के लिए आपको गूगल पे अकाउंट खाली करके अपडेट करना पड़ेगा। फोन करने वाले ने बैंक खाता नंबर और उसका आईएफएससी कोड दिया और कहा कि इस अकाउंट के सारे रुपये ट्रांसफर कर दो। गूगल पे अपडेट करने के बाद तुम्हारा पैसा वापस आ जायेगा। युवक की यह बात सुन छात्रा ने अपने 28 हजार रूपये उसके अकाउंट में ट्रांसफर कर दिया। दो दिनों तक जब रुपये वापस नहीं आये तब छात्रा ने पूरी घटना अपने माता पिता को बताई। बुधवार को छात्रा और उसके परिजन ने ठगी करने वाले फोन कर्ता के विरुद्ध प्रार्थना पत्र दिया है। पुलिस प्रार्थना पत्र पाते ही जांच पड़ताल में लग गयी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें