फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: एएनएम की नौकरी एवं एडमिशन के नाम पर लाखों की ठगी, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी। कोतवाली क्षेत्र के पाजेपार गांव निवासी रामदरश चौहान की तहरीर एवं कोर्ट के आदेश पर एएनएम की नौकरी दिलाने एवं एडमिशन कराने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाली महिला सहित चार लोगों के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


घोसी के पाजेपार गांव निवासी रामदरश चौहान से यूबीआई बोझी शाखा के पास पैथोलॉजी चलाने वाले सुजीत कुमार ने कहा कि आपके घर की कोई 12वीं पास लड़की हो तो बताइए। एएनएम में एडमिशन के साथ ही नौकरी दिलवा दूंगा। जिसके आधार पर विभिन्न तिथियों में तीन बार में क्रमशः 30 हजार, 40 हजार, 35 हजार रुपया घोसी दोहरीघाट के विरैचा गांव निवासी सुजीत कुमार, अक्षय कुमार, वंदना एवं ज्ञानचंद ने ले लिया। लेकिन उसके बाद भी एडमिशन नहीं कराया। अब उल्टे मामले में उसे झूठा केस में फंसाने की धमकी दे रहे हैं। इस बाबत घोसी कोतवाल प्रमेंद्र सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। पुलिस रामदरश चौहान की तहरीर एवं कोर्ट के आदेश पर महिला सहित चार लोगों के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें