फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी में सुविधाओं का अभाव

Sat, 17 Sep 2016 11:36 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सुविधाओं का अभाव है। आकस्मिक घटनाओं या दुर्घटनाओं के चलते पहुंचने वाले मामूूली रूप से घायलों के भी इलाज की व्यवस्था नहीं है। सुबह से ही अस्पताल पर सन्नाटा की स्थिति रहती है। क्षेत्र के लोगों ने आला अधिकारियों को शिकायती पत्र दिया, बावजूद सुविधाओं को बहाल तक नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन

शासन की ओर से कस्बा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को जब उच्चीकृत किया गया तो लोगों में बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था की आस जगी थी, लेकिन अब लोगों के सपने पर ग्रहण लग गया है।

यहां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तक की सुविधा नहीं है। मौसमी बीमारियों का प्रकोप बढ़ने के बाद भी अस्पताल में दवाओं का हमेशा अकाल रहता है। डायरिया से पीड़ित मरीजों को दवा, इंजेक्शन भी बाहर से लेना पड़ रहा है। सबसे दयनीय स्थिति महिला वार्ड की है।  जहां जननी सुरक्षा योजना के तहत मिलने वाली सुविधा न के बराबर है।
विज्ञापन

अस्पताल में बिजली तथा जनरेटर की सुविधा के बाद भी मरीजों को गर्मी में परेशानी उठानी पड़ रही है।


अस्पताल में व्याप्त दुर्व्यवस्था को लेकर हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने गत 13 सितंबर को धरना-प्रदर्शन किया बावजूद अधिकारियों के कान पर जू तक नहीं रेग रही।
 इस संबंध में क्षेत्र के संजीव साहू, मालती, सुभावती, प्रमिला, भागमनी देवी, लालती, विक्की, विनय, विजय, राहुल, संजय, बबलू, अरविंद, चंदन, राजू, वकार, फैयाज, अनीस का कहना है कि प्रशासनिक अधिकारियों को शिकायती पत्र दिया गया बावजूद स्वास्थ्य सुविधा को बहाल तक नहीं किया जा सका है। सीएचसी के अधीक्षक डॉ. पी के राय का कहन है कि स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर किया जाएगा। अभाव
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें