फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: राणा सांगा के अपमान पर भड़का क्षत्रिय समाज

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारियों की बैठक सोमवार को अदरी मोड़ पर आयोजित की गई। इसमें समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद रामजीलाल सुमन द्वारा क्षत्रिय समाज के महानायक राणा सांगा पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी की निंदा की गई।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता करते हुए पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष और क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा कि राणा सांगा जैसे राष्ट्र नायक का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आगे कहा कि तुष्टीकरण की राजनीति के तहत औरंगजेब जैसे आक्रांताओं का महिमामंडन और राणा सांगा जैसे वीर पुरुष का अपमान करना निंदनीय है। राकेश सिंह ने चेतावनी दी कि जनता आगामी चुनावों में इसका करारा जवाब देगी।

वहीं राष्ट्रीय लोक दल के जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने कहा कि क्षत्रिय समाज कभी भी अपने महानायकों का अपमान सहन नहीं करेगा। इस दौरान उदय प्रताप सिंह, जनार्दन सिंह, प्रहलाद सिंह, कैलाश सिंह, राम निवास सिंह, डॉक्टर अशोक कुमार, जयप्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें