फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: प्रधानों को हर माह आंगनबाड़ी का अनाज उपलब्ध कराएंगे कोटेदार

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी। ब्लॉक सभागार में मंगलवार को सीडीपीओ राधेश्याम पाल की अध्यक्षता में प्रधानों और कोटेदारों की बैठक हुई। इसमें आंगनबाड़ी केंद्रों पर पढ़ने वाले बच्चों को मीनू के अनुसार भोजन उपलब्ध कराने को लेकर चर्चा हुई। सीडीपीओ ने कोटेदारों से प्रधानों को हर माह अनाज देने को कहा।
विज्ञापन

सीडीपीओ राधेश्याम पाल ने बताया कि अब ब्लॉक के आंगनबाड़ी केंद्रों पर प्रधानों की देखरेख में वहां तैनात रसोइया और सहायिका भोजन बनाएंगी। बच्चों को स्वच्छ और गर्म भोजन मिलेगा। बताया कि कोटेदार आंगनबाड़ी केंद्रों का अनाज हर माह प्रधानों को देंगे। आंगनबाड़ी केंद्रों पर हॉट कुक्ड भोजन सहायिका बनाएंगी। वरिष्ठ सहायक अभिषेक शिशोदिया ने बताया कि 39 आंगनबाड़ी केंद्रों के 993 और 170 प्राथमिक विद्यालयों में 5403 बच्चों को पका पकाया भोजन दिया जाना है। कोटेदारों को जल्द ही अनाज प्राप्त हो जाएगा। मौके पर प्रधान रामप्रवेश मौर्य, रामप्रवेश राजभर, डब्लू राजभर, लल्लन यादव, कोटेदार देवेंद्र कुमार, रामप्यारे चौहान, स्वामीनाथ गुप्ता, विजय प्रताप सिंह, अरुण राय, सुरेश यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें