मऊ। मुहम्मदाबाद गोहना विकासखंड के अतरारी गांव के कोटेदार ने वितरण में अनियमितता का आरोप लगाए जाने से नाराज होकर अपनी दुकान की लाइसेंस से इस्तीफा दे दिया। उप जिलाधिकारी मनोज कुमार तिवारी ने कोटेदार का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।
उचित दर विक्रेता इंद्रजीत राम की अतरारी गांव में कोटे की दुकान थी। दुकान का संचालन इंद्रजीत के पुत्र द्वारा किया जा रहा था।
अनाज वितरण में आए दिन अनियतामितता के चलते कार्डधारकों ने आक्रोशित होकर संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत किया था। शिकायत की जांच में पूर्ति निरीक्षक द्वारा चेतावनी देते कोटेदार के पुत्र को वितरण में सुधार की चेतावनी दी गई लेकिन उसकी कार्यप्रणाली में कोई सुधार नहीं हुआ। उपभोक्ताओं द्वारा राशन वितरण में धांधली को लेकर कई बार शिकायत की गई।
गांव के कार्डधारकों का आरोप है कि अंगूठा लगाने के बाद कई महीनों का राशन नहीं मिला है। साथ ही बिना अंगूठा लगाए ही दुकान से वापस कर दिया जाता था। पूर्ति निरीक्षक आनंद यादव ने कोटेदार इंदरजीत के खिलाफ कार्रवाई करने की चेतावनी दिया तो कोटेदार ने बताया कि मेरा बेटा मेरी एक नहीं सुनता है अपने मनमाने ढंग से दुकान चला रहा है।
गुरुवार को एसडीएम के पास पहुंचे कोटेदार ने दुकान संचालन से इस्तीफा दे दिया जिसे एसडीएम मनोज कुमार तिवारी ने स्वीकार कर लिया। इस बारे में पूछे जाने पर पूर्ति निरीक्षक आनंद यादव ने बताया कि अतरारी गांव का कोटेदार इंद्रजीत द्वारा अपनी स्वेच्छा से दुकान का इस्तीफा दिया है। जिन कार्डधारकों का राशन बकाया है उस की गहनता से जांच पड़ताल के बाद दिलाने का प्रयास किया जाएगा। जिन लोगों ने अपना फिंगर लगाकर राशन नहीं लिया है ऐसे लोगों को अब खाद्यान्न नहीं मिल सकेगा ।