फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंपर लगाकर गाड़ियों को कर रहे सुरक्षित, जान की परवाह नहीं

विज्ञापन
नगर में कुछ इस तरह लग्जरी वाहन में लगे बंपर। - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। आजकल सड़क हादसों में कार सवार लोगों के गंभीर रूप से घायल होने और मौत के आंकड़े बढ़ते जा रहे हैं। सड़क पर हुए ज्यादातर हादसों में मौत का कारण एयर बैग का ना खुलना सामने आ रहा है। स्थिति यह है कि कई चार पहिया वाहनों में दोनों साइड बंपर लगे हुए हैं। जिस कारण कारों की टक्कर के बाद एयरबैग नहीं खुल पाते हैं। जिससे कार सवार लोग जान से हाथ धो बैठते हैं। कार को सुरक्षित करने के लिए लगाया गया बंपर लोगों की जान जोखिम में डाल दे रहा है।
विज्ञापन

आलम यह है कि लोग काफी संख्या में लोग इससे अवगत नहीं है, कि कार को खरोंच से बचाने के लिए लगाया गया बंपर उन्हें मुसीबत में डाल सकता है। उनकी जान जाने की आशंका अधिक हो जाती है। नई कारों में कार चालक और बगल में बैठने वाले व्यक्ति की सुरक्षा के लिए एयर बैग लगे हुए हैं। एयर बैग खुलने के लिए कारों के आगे सेंसर लगाए जाते हैं। जिससे टक्कर के समय एयर बैग खुल जाते हैं। लेकिन बंपर गार्ड लगे होने के कारण सेंसर पर चोट नहीं पहुंचती और एयर बैग नहीं खुल पाते। हालांकि कारों में बंपर (बुलवार्स) लगाने पर पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाने का प्राविधान है। लेकिन कार्रवाई न होने और जानकारी के अभाव में लोग बिना डरे धड़ल्ले से सड़क पर कार दौड़ाते दिखाई दे रहे हैं। इसके अलावा हैवी बंपर लगाए वाहनों की टक्कर में बाइक सवार और पैदल व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो जाते हैं। सुरक्षा के दृष्टि से वाहनों में बंपर लगाने प्रतिबंधित है, बावजूद इसके लोग अपनी जान जोखिम में डालने से बाज नहीं आ रहे हैं।
इस संबंध में एआरटीओ रमेश चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि बुलवार्स लगे वाहनों की जांच में उनपर पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाता है। अभियान चलाकर ऐसे वाहनों का चिंहिकरण कर उनपर कार्रवाई की जाएगी। बुलवार्स लगे वाहनों का फिटनेस सर्टिफिकेट नहीं जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें