जिले के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में राजकीय माध्यमिक विद्यालयों की तरह छात्राओं को विभिन्न कॅरिअर विकल्पों और प्रोफेशनल कोर्सों की जानकारी दी जाएगी। नए शैक्षिक सत्र से कस्तूरबा विद्यालयों में कॅरिअर मार्गदर्शन की व्यवस्था की जा रही है।
जिले में रतनपुरा, कोपागंज, घोसी, मुहम्मदाबादगोहना, रानीपुर सहित पांच कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों का संचालन किया जाता है। इसके साथ ही रानीपुर और रतनपुरा कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों को उच्चीकृत किया जा रहा है।
नए सत्र से इन विद्यालयों को उच्चीकृत कर इंटरमीडिएट स्तर तक संचालित किए जाने की तैयारी चल रही है। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में राजकीय विद्यालयों की तरह छात्राओं को विभिन्न कॅरिअर विकल्पों और प्रोफेशनल कोर्सों की जानकारी दी जाएगी।
नए शैक्षिक सत्र से कस्तूरबा विद्यालयों में कॅरियर मार्गदर्शन की व्यवस्था की जा रही है।अभी तक यह व्यवस्था केवल राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों को मिल रही थी। अब कस्तूरबा विद्यालयों की बेटियां भी इसका लाभ उठा सकेंगी।
विद्यालयों में साप्ताहिक कक्षाओं के माध्यम से छात्राओं को डॉक्टर, इंजीनियर, चार्टर्ड अकाउंटेंट, एयर होस्टेस और ब्यूटीशियन सहित विभिन्न कॅरिअर विकल्पों के बारे में मार्गदर्शन दिया जाएगा।
हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के बाद उपलब्ध प्रोफेशनल कोर्स, प्रवेश प्रक्रिया और संबंधित संस्थानों की जानकारी दी जाएगी। इस बाबत जिला समन्वयक बालिका शिक्षा अनिल चौरसिया ने बताया कि नए शिक्षा सत्र से कस्तूरबा विद्यालयों की छात्राओं को कॅरिअर संबंधी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रक्रिया चल रही है।