फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: हिंदुओं के साथ मुसलमानों ने खेली फूलों की होली

विज्ञापन
घोसी में जुलूस निकालकर फूलों की होली खेलते लोग।संवाद
विज्ञापन
होली पर घोसी में गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल पेश करते हुए घोसी संघर्ष समिति द्वारा फूलों की होली आयोजित हुई। जिसमें हिंदू एवं मुस्लिम समाज के लोगों ने एक साथ शिरकत कर आपसी एकता और भाईचारे का संदेश दिया।
विज्ञापन

आदर्श नगर पंचायत घोसी के पकड़ी मोड़ से मझवारा मोड़ तक निकाले गए इस भव्य जुलूस में लोगों ने एक-दूसरे पर फूल बरसाने के साथ होली के पारंपरिक गीत गाए, जिससे पूरा माहौल उल्लास और सौहार्द से भर उठा।
घोसी संघर्ष समिति के अध्यक्ष अरविंद कुमार पांडेय ने बताया कि यह परंपरा वर्षों से चली आ रही है और इसका मकसद समाज में प्रेम, भाईचारा और सौहार्द को बढ़ावा देना है।
विज्ञापन

नगर पंचायत घोसी के चेयमैन मुन्ना प्रसाद गुप्ता ने फूलों की होली को आपसी सौहार्द और भाईचारे का प्रतीक बताया। इस जुलुस में लालबिहारी गुप्ता, ओम प्रकाश रंजन, नीरज कुमार, अब्दुल मन्नान खान, सुदर्शन कुमार, सनाउल्लाह आज़मी, अनिल कुमार मिश्र, राजेश निषाद, भोला विश्वकर्मा, जियाउद्दीन खान आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें