फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: 34 साल बाद कल्पनाथ राय के सौर सपने को मिली नई रोशनी

विज्ञापन
घोसी के सरायशादी में सौर ऊर्जा पार्क के ​शिलान्यास के दौरान हाथ उठाकर लोगों का अ​भिवादन करते ऊर
विज्ञापन
मऊ। पूर्व केंद्रीय मंत्री कल्पनाथ राय की पुण्यतिथि पर शनिवार को घोसी के सरायसादी स्थित सौर ऊर्जा पार्क में उनके 34 वर्ष पुराने सौर ऊर्जा के सपने को नई उड़ान मिली।
विज्ञापन

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने भूमि पूजन कर 100 किलोवाट क्षमता वाले पुराने सौर ऊर्जा संयंत्र के आधुनिकीकरण के लिए परियोजना का शिलान्यास किया। अब पांच मेगावाट क्षमता के अत्याधुनिक सौर ऊर्जा पार्क बनेगा।
परियोजना से बिजली उत्पादन के साथ क्षेत्र में रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को भी गति मिलने की उम्मीद है। इस दौरान ऊर्जा मंत्री ने परिसर का नाम कल्पनाथ राय के नाम पर करने और प्रतिमा स्थापित करने की घोषणा की।
विज्ञापन

करीब 34 वर्ष पहले तत्कालीन केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय कल्पनाथ राय के प्रयासों से सरायसादी में 100 किलोवाट क्षमता का ऑफ-ग्रिड सोलर प्लांट स्थापित किया गया था। उस समय ग्रामीण क्षेत्र में सौर ऊर्जा के माध्यम से बिजली उपलब्ध कराने की यह पहल दूरदर्शी मानी गई थी।
स्वच्छ ऊर्जा के साथ विकास का केंद्र बनेगा सरायसादी : ऊर्जा मंत्री
मुख्य अतिथि ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने कहा कि जिस समय कल्पनाथ राय ने सरायसादी में सौर ऊर्जा की पहल की थी, उस समय यह सोच अपने दौर से काफी आगे थी। आज पूरी दुनिया स्वच्छ और अक्षय ऊर्जा की ओर बढ़ रही है। ऐसे समय में ऐतिहासिक परियोजना का आधुनिक तकनीक के साथ विस्तार महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ऊर्जा उत्पादन बढ़ाने के साथ नवीकरणीय ऊर्जा को प्रोत्साहित करने पर लगातार काम कर रही है। सरायसादी का सोलर पार्क मऊ के लिए ऊर्जा उत्पादन के साथ पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण होगा।
पिता के सपने को नई ऊंचाई मिलने जैसा : सिद्धार्थ
कल्पनाथ राय के पुत्र सिद्धार्थ राय ने कहा कि पुराने संयंत्र को आधुनिक तकनीक से विस्तार देकर करीब पांच मेगावाट क्षमता के सौर ऊर्जा पार्क में विकसित किया जाना उनके पिता के सपने को नई ऊंचाई देने जैसा है। उन्होंने सोलर पार्क का नाम स्वर्गीय कल्पनाथ राय के नाम पर किए जाने और परिसर में उनकी प्रतिमा स्थापित किए जाने की घोषणा को सराहनीय बताया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य, एमएलसी विच्छेलाल राजभर, अखिलेश तिवारी, सिद्धार्थ राय, पूजा राय, गिरीश नारायण राय, लालचंद चौहान, रविंद्र उपाध्याय, नागेंद्र मद्धेशिया जीतू, रुपेंद्र भारती, राजेश मौर्य, इंद्र बहादुर, सुनील आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें