फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: मऊ जंक्शन पर ट्रेन से उतरते ही चक्कर खाकर गिरे, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। मऊ जंक्शन पर ट्रेन से उतरने के कुछ देर बाद एक यात्री की अचानक तबीयत बिगड़ गई। प्लेटफाॅर्म पर चक्कर आने से वह गिर पड़े। रेलवे टीम ने उन्हें एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। घटना शुक्रवार दोपहर की है।
विज्ञापन

बलिया के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के कठौरा गांव निवासी शिवनाथ राजभर (64) शुक्रवार को अपनी पत्नी के साथ लिच्छवी एक्सप्रेस (14005) से मऊ पहुंचे थे। ट्रेन दोपहर करीब 12:50 बजे प्लेटफार्म नंबर एक पर पहुंची। ट्रेन से उतरकर कुछ दूर चलने के बाद अचानक उन्हें चक्कर आया और वह प्लेटफाॅर्म पर गिर पड़े। मुख्य टिकट निरीक्षक राम प्रभाव यादव ने आरपीएफ और जीआरपी को सूचना दी। रेलवे टीम ने एंबुलेंस की मदद से उन्हें जिला अस्पताल भेजा। हालांकि, अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी। जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
शिवनाथ अपनी पत्नी के साथ दवा लेने मऊ आए थे। प्लेटफाॅर्म पर अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। उन्हें तत्काल अस्पताल भेजा गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। जीआरपी ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। संतोष कुमार, जीआरपी थानाध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें