मऊ जिले के नगर पंचायत कुर्थीजाफर में श्री राम जानकी शिव मंदिर में शतचंडी महायज्ञ और मूर्ति स्थापना का आयोजन होना है। इसी क्रम में सोमवार की सुबह भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया।
मऊ जिले के कोपागंज विकासखंड क्षेत्र के नगर पंचायत कुर्थीजाफरपुर में सोमवार को श्री राम जानकी शिव मंदिर सेवा न्यास कुर्थीजाफरपुर के तत्वाधान में मूर्ति स्थापना और प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के तहत भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
शोभायात्रा श्री राम जानकी शिव मंदिर से होकर पूरे नगर क्षेत्र में भ्रमण करते हुए पूराघाट के तमसा नदी के किनारे पर पहुंची, जहां से श्रद्धालु मटकी में पानी लेकर मंदिर पर पहुंचे। इस दौरान पूरा माहौल भक्तिमय रहा। सोमवार की सुबह करीब नौ बजे नगर क्षेत्र की अनेक कन्याओं ने पीला वस्त्र धारण कर अपने सिर पर मटकी लेकर करीब तीन किलोमीटर तक कलश यात्रा के साथ चलती रहीं। भक्ति गीतों और कलश यात्रा की भव्यता लोगों को आनंदित करती रही।
विज्ञापन
आयोजक पारसनाथ सिंह ने बताया कि मूर्ति स्थापना और प्राण प्रतिष्ठा के अंतर्गत चंडी महायज्ञ वह माता पार्वती, गणेश, कार्तिकेय, नंदी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होगी। कार्यक्रम में सोमवार को कलश यात्रा व बेटी पूजन के साथ शाम को आरती का आयोजन किया गया। वहीं दूसरे दिन पूजन और जल दिवस और शाम को आरती होगी। जबकि बुधवार को अन्ना दिवस और पूजन आरती होगी।
गुरुवार को जिला दिवस पूजन व मूर्ति को पूरे नगर क्षेत्र में भ्रमण कराया जाएगा। अंतिम दिन शुक्रवार को प्राण प्रतिष्ठा, पूजन हवन और प्रसाद वितरण का कार्यक्रम आयोजित होगा। इस अवसर पर अनिल सिंह, संग्राम सिंह, सत्यानंद चौबे, चंदन चौबे, संजय सिंह, कैलाश सिंह, रामबदन शर्मा और रविंद्र सिंह उपस्थित रहे।