फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: रेलवे ट्रैक के किनारे मिला बालक का शव, ट्रेन से गिरकर मौत होने की आशंका; नहीं हुई पहचान

Mon, 22 Apr 2024 11:10 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।

सार

मऊ जिले में पिपरिडीह रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक के किनारे एक बालक का शव मिला है। शव को देखकर आशंका जताई जा रही है कि ट्रेन से गिरकर बालक की मौत हुई होगी। हालांकि शव का शिनाख्त नहीं हो सका है। 
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मऊ जिले के पिपरिडीह रेलवे स्टेशन से सटे रेकवारेडीह गांव के पास रेलवे ट्रैक के किनारे एक बालक का शव मिला है। सोमवार की सुबह बालक का शव मिलने के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। आशंका है कि बालक की ट्रेन से गिरकर मौत हुई होगी।

विज्ञापन


विज्ञापन


घटना की सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जीआरपी एसओ प्रमोद शुक्ला ने बताया की मृतक की पहचान नहीं हुई है। कयास है बच्चे की मौत ट्रेन से गिरकर हुईं होगी। मृतक की शिनाख्त की कोशिश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें