फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेपी ग्रुप के चेयरमैन ने फोरलेन को चार माह में पूरा करने का निर्देश दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
बढुआ गोदाम/ घोसी (मऊ)। शासन की सख्ती के बाद रविवार की दोपहर जेपी ग्रुप के चेयरमैन जय प्रकाश गौड़ ने हेलीकॉप्टर से फोरलेन निर्माण की प्रगति का जायजा लिया। वह परदहां क्षेत्र ताजोपुर गांव स्थित गोरखपुर वाराणसी एनएचआई सड़क के निर्माण कार्य का निरीक्षण करने पहुंच गए। उनके साथ आई टीम ने फोरलेन निर्माण का जायजा लिया। एजेंसी के स्थानीय अधिकारियों-कर्मचारियों को कार्य की गति बढ़ाने का निर्देश दिए। जेपी एसोसिएट को गोरखपुर-वाराणसी राजमार्ग अक्टूबर 2019 तक निर्माण पूरा करना था। लेकिन अभी पूरा नहीं हुआ।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर आए थे उन्होंने अधिकारियों की बैठक में एनएचएआई के परियोजना प्रबंधक को शीघ्र कार्य पूरा कराने और फोरलेन को चलने लायक बनाने का निर्देश दिया। परियोजना प्रबंधक द्वारा भेजी गई प्रगति रिपोर्ट पर एनएचआई मुख्यालय, दिल्ली ने जेपी एसोसिएट पर शिकंजा कसना शुरू किया। फलस्वरूप चेयरमैन ने मऊ आकर कार्य का निरीक्षण कर निर्माण गति में तेजी लाकर तय समय मार्च 2021 तक पूरा करने का निर्देश दिया। उधर जयप्रकाश गौड़ ने हेलिकॉप्टर से आकर घोसी नगर से सटे मिर्जाजमालपुर गांव के पास बन रहे फोरलेन बाईपास, अंडर पास आदि का निरीक्षण कर 28 फरवरी 21 तक कार्य पूरा करने का निर्देश दिया।
जयप्रकाश गौड़ ने निर्माणाधीन फोरलेन बाईपास, नदवासराय मार्ग पर अंडर पास ओवरब्रिज के साथ दोनों तरफ के सर्विस रोडों का निरीक्षण किया। इसके पूर्व जयप्रकाश गौड़ ने हेलीकॉप्टर से ही दोहरीघाट में बन रहे पुल और सहरोज में भी निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इस अवसर पर पंकज व योगेश आदि कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें