संवाद न्यूज एजेंसी
मऊ। शहर कोतवाली क्षेत्र के हनुमान नगर स्थित एक सराफा की दुकान से चोरों ने लाखों का सामान समेट ले गए।
चोरी की जानकारी पीड़ित दुकानदार को ही रविवार की भोर में हुई, जब वह दुकान के पास ही एक अहाते में फूल तोड़ने के लिए पहुंचा था। उधर सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है।
पुलिस को दी गई तहरीर में विनोद वर्मा ने बताया कि दस दिन पहले उसकी नवीन सराफा की दुकान हनुमान नगर में खुली है। बताया कि शनिवार की देर शाम रोज की तरह दुकान को वह बंद कर चला गया था। रविवार की भोर में वह रोज की तरह दुकान के पास एक अहाते में फूल तोड़ने के लिए पहुंचा था, जहां उसने देखा कि उसका दुकान का ताला टूटा हुआ देखा। जिस पर उसने इसकी सूचना शहर कोतवाल को दी, मौके पर जब पुलिस पहुंची तो देखा कि चोरों ने दुकान के गल्ले में रखा पांच हजार रुपये के साथ करीब डेढ़ लाख का समान गायब था। बताया कि चोरों ने यह चोरी की घटना को भोर में तीन बजे अंजाम दिया है।
बताया कि चोरों ने इस घटना को अंजाम देते हुए अपनी पहचान छिपाने के लिए सीसी कैमरे का डीवीआर भी खोल ले गए। इस घटना को लेकर कोतवाल अनिल सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है, पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर जांच कर रही है।