फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहीं बढ़ते मामले के पीछे हमारी लापरवाही तो नहीं...

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। हर माह बढ़ते कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या के बाद भी कई ऐसे लोग हैं। जो इन आंकड़ों से कोई सबक नहीं लेते दिख रहे हैं। उनकी यह लापरवाही उनके लिए तो हानिकारक है ही बल्कि उनके परिवार और पूरे सामाज को भी इससे खतरा हैं। रविवार को पुलिस ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से 142 ऐसे लोगों से छह हजार रुपये का जुर्माना वसूल किया। जिन्होंने बाहर निकलते समय मास्क नहीं लगाया गया था।
विज्ञापन

वर्ष 2020 का जूलाई माह कोरोना काल साबित होता दिख रहा है। हालात यह है कि इस माह के 12 दिन में 122 मरीज मिल चुके हैं। जो कि जून माह में मिले 106 मरीजों से ज्यादा हैं, जबकि इस माह के समाप्त होने में अभी 18 दिन शेष है। सबसे भयावह बात है कि इसमें अधिकांश मरीज नगर क्षेत्र के हैं, जिनकी कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं हैं। बावजूद वह कांट्रेक्ट्र ट्रेसिंग के संपर्क में लोग आकर कोरोना संक्रमित हो रहे हैं।
हालात यह है कि नगर क्षेत्र के अधिकांश मुहल्ले हॉटस्पॉट में तब्दील हुए हैं।इसको देखते हुए जिला प्रशासन ने बीते 6 जुलाई से 20 जुलाई तक नगर को पूरी तरह से लॉकडाउन कर रखा है। लेकिन इसके बाद लोग लापरवाही करने से चूक नहीं रहे हैं। हालात यह है कि जिस वक्त लोगों को जागरूकता दिखाते हुए घरों में रहने की जरूरत हैं। बहुत ही जरुरी होने पर बाहर निकलने के समय मास्क लगाकर ही निकलना चाहिए। ऐसे में कई लोग बेवजह घरों से बाहर निकल रहे हैं और मास्क तक नहीं लगा रहे हैं।
विज्ञापन

पुलिस प्रशासन ने जिले की 85 चेकिंग प्वाइंट से बीते छह जुलाई से लेकर रविवार की सुबह तक सड़क पर निकलते समय मास्क न लगाने वाले 797 लोगों से 54 हजार 800 रुपये का जुर्माना वसूल किया गया है। वहीं बेवजह घूमने वाले 69 लोगों से 6900 रुपये जुर्माना वसूल किया। साथ ही उन्हें उनकी इस लापरवाही से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में चेताते हुए दुबारा ऐसी गलती किए जाने पर कड़ी कारवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें