मऊ। कांशीराम शहरी गरीब आवास योजना के अंतर्गत जिले में निर्मित 948 नग भवनों का लाटरी के माध्यम से आवास आवंटित किया गया। कांशीराम शहरी गरीब आवास योजना के अंतर्गत चयनित पात्र 75 दिव्यांगों, विधवा 43 लाभार्थियों को भूतल पर बनें आवासों में भवन आवंटित किया गया। शेष 727 लाभार्थियों को आवास आवंटित किया गया। लाटरी नगर पालिका कम्युनिटी हाल में हुई। लाटरी कार्य जिलाधिकारी की तरफ से गठित समिति मुख्य राजस्व अधिकारी, नगर मजिस्ट्रेट, जिला आबकारी अधिकारी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद, परियोजना अिधिकारी डूडा मऊ द्वारा लाभार्थियों की उपस्थिति में कराया गया। इस तरह कुल 845 लाभार्थियों को आवास आवंटित किया गया।