फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विज्ञान प्रदर्शनी में रुचि, उत्कर्ष अव्वल

विज्ञापन
नगर के डीएवी इंटर कालेज में जनपद स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में पुरस्कृत हुए मेधावी छात्र और छात्? - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। डीएवी इंटर कालेज परिसर में आयोजित जनपदस्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में बाल वैज्ञानिकों ने माडल पेेश कर अपनी वैज्ञानिक क्षमता का प्रदर्शन किया। प्रदर्शनी में रुचि और उत्कर्ष अव्वल रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मनोज कुमार तिवारी सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी तथा देवभास्कर तिवारी प्रधानाचार्य डीएवी इंटर कॉलेज ने दीप प्रज्जवलन कर किया। प्रतियोगिता में जूनियर संवर्ग में रुचि त्रिपाठी सोनीधापा बालिका इंटर कॉलेज मऊ प्रथम, रोहित शर्मा डीएवी इंटर कॉलेज मऊ द्वितीय तथा सिम्मी सिंह डीएवी इंटर कॉलेज मऊ तृतीय स्थान पर रहे। सीनियर संवर्ग में उत्कर्ष सिंह डीएवी इंटर कॉलेज मऊ प्रथम, हर्ष मौर्या डीएवी इंटर कॉलेज मऊ द्वितीय तथा दुर्गावती विश्वकर्मा सोनीधापा बालिका इंटर कॉलेज मऊ तृतीय रहे। सहायक वित्त व लेेखाधिकारी मनोज कुमार तिवारी ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों के अंदर वैज्ञानिक सोच एवं अनुसंधान एवं आविष्कार को बढ़ावा मिलता है। डीएवी इंटर कालेज प्रधानाचार्य देवभाष्कर तिवारी और जिला समन्वयक ऋषिकेश पांडेय ने कहा कि छात्र छात्राओं में मॉडल के माध्यम से करके सीखने की प्रगति में वृद्धि होती है। निर्णायक मंडल में डॉ. दिनेश कुमार श्रीवास्तव, डॉ. संतोष कुमार सिंह, पृथ्वीराज चौहान तथा संजय सिंह रहे। इस दौरान अरविंद कुमार त्रिपाठी, शरद कुमार पांडेय, विवेक कुमार शुक्ल, बृजेश कुमार राय, सुमित राय, पवन कुमार जयसवाल, आयुष सिंह, आनंद प्रकाश शुक्ला, मनोज कुमार यादव, हेमंत कुमार दीक्षित, ऋचा त्रिपाठी, प्रशांत तिवारी, अजय कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें