फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विषय विशेषज्ञ को फोन कर ले सकेंगे मदद

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। यूपी बोर्ड हाईस्कूल, इंटरमीडिएट परीक्षा में शामिल परीक्षार्थियों की विषयवार समस्या समाधान के लिए बोर्ड ने हेल्प डेस्क गठित कर दिया है। प्रत्येक तहसील में विषय विशेषज्ञ शिक्षकों की टीम तैयार है। परीक्षार्थी शिक्षकों को फोन कर समस्या का समाधान विषयवार करा सकेंगे। जिले में हाईस्कूल में 43,697 तथा इंटरमीडिएट में 35215 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। परीक्षार्थियों के लिए बोर्ड गंभीर है। जिले में 126 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं। संक्रमण से विद्यालय बंद रहे और कोर्स सही तरीके से नहीं हो सके। ऐसे में परीक्षार्थियों को हेल्प डेस्क में शामिल किए गए विषय विशेषज्ञ शिक्षकों के नंबर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। प्रत्येक तहसील से एक-एक विषय विशेषज्ञ डेस्क में शामिल किए गए हैं। समस्या के समाधान के लिए छात्र सुबह 10 से शाम पांच बजे तक संबंधित शिक्षक से दिए गए नंबर पर काल कर बात कर सकते हैं। जिले की चारों तहसीलों के लिए 70 शिक्षकों के अलग-अलग पैनल बनाए गए हैं। नोडल के रुप में तालीमुद्दीन इंटर कालेज के प्रधानाचार्य मुहम्मद मजहर, डीएवी इंटर कालेज के प्रधानाचार्य देवभाष्कर तिवारी को सदर तहसील, शहीद इंटर कालेज मधुबन के प्रधानाचार्य विक्रमादित्य चौहान को मधुबन, टाउन इंटर कालेज मुहम्मदाबादगोहना के प्रधानाचार्य रविंद्र यादव को मुहम्मदाबादगोहना तहसील तथा विक्टी इंटर कालेज दोहरीघाट के प्रधानाचार्य शास्वतानंद पांडेय को घोसी तहसील का नोडल अधिकारी नामित बनाया गया है। जिला मुख्यालय पर 11, सदर तहसील में 17, मधुबन में 11, मुहम्मदाबादगोहना में 19 तथा घोसी से 12 विषय विशेषज्ञ शिक्षकों को शामिल किया गया है। डीआईओएस राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि विषय में समस्या आए तो परीक्षार्थी संबंधित विषय विशेषज्ञ शिक्षक को काल कर समाधान करा सकता है। हेल्प डेस्क का गठन कर दिया गया है। प्रधानाचार्यो को हेल्प डेस्क के विषय विशेषज्ञ शिक्षकों का मोबाइल नंबर उपलब्ध करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें