फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समस्त विभागाध्यक्षों को प्रपत्र-1 को भरकर जमा कराने का दिया निर्देश:

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन के लिए शासन प्रशासन की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। अपर जिलाधिकारी भानु प्रताप ने बैठक कर सभी विभागाध्यक्षों को मतदान एवं मतगणना ड्यूटी के लिए अधिकारियों, कर्मचारियों की सूची सॉफ्टवेयर में फीड कराए जाने के संबंध में निर्देश दिये।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी ने बताया कि नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन को सकुशल संपन्न कराने के लिए मतदान तथा मतगणना में अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जानी है। इसके लिए सभी विभागों को प्रपत्र-1 भरकर जिला सूचना विज्ञान अधिकारी कार्यालय में जमा करना है। प्रपत्र -1 भरने के उपरांत प्रपत्र- 2 को भरा जाएगा।
बैठक में जिला विद्यालय निरीक्षक, बेसिक शिक्षा अधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी के यहां से अभी तक प्रपत्र -1 भरकर उपलब्ध नहीं कराए जाने पर अपर जिलाधिकारी ने इसको भर कर जिला सूचना विज्ञान अधिकारी कार्यालय में जमा कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन की प्रगति की प्रतिदिन समीक्षा की जा रही है। इसलिए इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न करें। बैठक में जिला सूचना विज्ञान अधिकारी द्वारा प्रपत्र-1 को ऑनलाईन भरने की पूरी प्रक्रिया के बारे में प्रशिक्षण दिया गया। बैठक के दौरान जिला विकास अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें