फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: इनरव्हील क्लब ने रोज गार्डन में चलाया स्वच्छता अभियान

विज्ञापन
नगर के रोजगार्डन में स्वच्छता अ​भियान के तहत सफाई करतीं इनरव्हील क्लब की पदा​धिकारी और सदस्य। स
विज्ञापन
मऊ। सामाजिक सरोकार और जनसेवा के कार्यों में हमेशा अग्रणी रहने वाली इनर व्हील क्लब मऊ ने एक बार फिर अपनी सामाजिक प्रतिबद्धता का परिचय दिया। क्लब की ओर से मंगलवार की शाम रोज़ गार्डन में विशेष स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को स्वच्छ, सुंदर और स्वास्थ्यप्रद वातावरण के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन

अभियान के दौरान क्लब की पदाधिकारियों और सदस्यों ने स्वयं झाड़ू एवं डस्टबिन लेकर उद्यान परिसर में बिखरे प्लास्टिक, सूखे पत्ते और अन्य कूड़े-कचरे को एकत्रित किया। पूरे परिसर की सफाई कर उन्होंने समाज के सामने अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया। इसके बाद वहां मौजूद नागरिकों और भ्रमणार्थियों को स्वच्छता तथा पर्यावरण संरक्षण के महत्व के बारे में जागरूक किया गया।
क्लब की अध्यक्ष ज्योति सिंह ने कहा कि स्वच्छता केवल किसी एक दिन का अभियान या सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक और दैनिक दायित्व है। यदि हर व्यक्ति अपने घर के साथ-साथ आसपास के सार्वजनिक स्थलों को भी स्वच्छ रखने का संकल्प ले, तो शहर स्वतः ही स्वच्छ, सुंदर और रोगमुक्त बन सकता है। इस अवसर पर क्लब की सदस्य रुचिका मिश्रा, शिल्पी शिवा, रितु, कीर्ति अग्रवाल, मीना अग्रवाल एवं निधि अग्रवाल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें