फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशिक्षण में नाविकों को दी आधुनिक तकनीक की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
दोहरीघाट (मऊ)। सरयू नदी के तट पर मुक्तिधाम के समीप नाविक वर्ग को प्रशिक्षण दिया गया। नदी में तैरते समय डूबते को बचाने के साथ-साथ अपनी भी सुरक्षा का ध्यान रखने की तकनीक की जानकारी दी गई। प्राथमिक उपचार किस तरह से तत्काल किया जाए। सरयू नदी की धारा में एक व्यक्ति कूदा। उसको बचाने के लिए नाविकों को दौड़ाया गया। डूबते हुए व्यक्ति को नाव पर बैठाया और प्राथमिक उपचार कर बाहर ले आया गया। पीएसी के प्रशिक्षक संतोष यादव की टीम ने नवली, दोहरीघाट, मुहम्मदाबाद सिपाह के नाविकों को गहन प्रशिक्षण दिया।
विज्ञापन

उप जिलाधिकारी डॉ. सीएल सोनकर ने बाढ़ के पूर्व की तैयारियों का जायजा लिया। राजस्वकर्मियों को बाढ़ चौकियों पर निरंतर पैनी दृष्टि रखने का कड़ा निर्देश दिया। बाढ़ आपदा प्रबंधन के बारे में उप जिलाधिकारी ने उपस्थित लोगों को बाढ़ और कटान से बचाव के उपाय बताए। इस अवसर पर पीसी लाल तहसीलदार, सुधाकर राजस्व निरीक्षक, अरविंद पांडेय, मनोज राम सेवक, संतोष आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें