फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदु प्रकाश फार्मेसी कालेज हलधपुर के मेधावियों को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। नगर के बलिया मोड़ स्थित साई कालेज आफ फार्मेसी के सभागार में सोमवार को इंदु प्रकाश फार्मेसी कालेज हलधपुर के बीफार्मा के मेधावी छात्र, छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांई कालेज आफ फार्मेसी के चेयरमैन प्रकाश चंद्र राय तथा इंदु प्रकाश फार्मेसी व सांई कालेज आफ फार्मेसी के प्रबंधक अखिलेश राय ने टॉपर छात्र व छात्राओं को ट्राफी प्रदान कर सम्मानित किया।
विज्ञापन

इंदु प्रकाश फार्मेसी कालेज से द्वितीय वर्ष के समेस्टर परीक्षा मे अमीरूल्लाह अंसारी प्रथम स्थान, इंदु प्रकाश फार्मेसी कालेज से प्रथम वर्ष के समेस्टर परीक्षा मे तहरीम फातिमा प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर साई कालेज आफ फार्मेसी के चेयरमैन प्रकाश चंद्र राय ने प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए सम्मानित किया। इंदु प्रकाश फार्मेसी, साई कालेज आफ फार्मेसी के प्रबंधक अखिलेश राय ने छात्र छात्राओं को पुरस्कार देते हुए उनको ऐसे ही आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कैंपस सलेक्शन तथा गेस्ट लेक्चरर, सेमिनार की बात भी की। इस अवसर पर प्रधानाचार्य अजय कुमार, अध्यापकगण अखिलेश सिंह, सतेंद्र यादव, अविनास पांडेय, साधना, फातिमा, चंद्रशेखर चौहान, मनीषा सिंह, विवेक पांडेय, रिया सिंह , अंजली , पुष्पांजली आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें