फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत के भविष्य को नैतिक मूल्यों से करें ओतप्रोत-- देव भास्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश के निर्देशन में जिला संस्था की ओर से आयोजित बिगिनर्स कोर्स के स्काउट, गाइड, रोवर, रेंजर, कब, बुलबुल यूनिट लीडर कोर्स में महाविद्यालय, इंटर कॉलेज, परिषदीय विद्यालय से 53 स्काउटर और 22 गाइड सहित कुल 75 यूनिट लीडरों ने प्रतिभाग किया। शिविर का आयोजन शुक्रवार को डीएवी इंटर कॉलेज मऊ में किया गया। बिगिनर्स कोर्स का प्रारंभ ध्वजारोहण से हुआ।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि प्रादेशिक उपाध्यक्ष एवं जिला मुख्यायुक्त, भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश व प्रधानाचार्य डीएवी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य देवभारूकर तिवारी ने कहा कि यह कोर्स जनपद में प्रशिक्षकों की नर्सरी के रूप में आयोजित किया गया है। कहा कि आप सभी अपनी यूनिट में भारत के भविष्य को नैतिक मूल्यों, देश प्रेम से ओतप्रोत नागरिकों की पौध तैयार करें।
कोर्स का संचालन जिला प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट अखिलेश कुमार चौहान और जिला प्रशिक्षण आयुक्त गाइड शशि प्रभा ने किया। कोर्स को ध्वज शिष्टाचार संवर्ग के अनुसार स्काउटिंग गाइडिंग इतिहास, परिभाषा, स्काउट का वर्गीकरण, यूनिट का संचालन आदि की जानकारी प्रशिक्षक डीओसी स्काउट राजेश यादव, शंभू नाथ, विजय पाटिल, अमित यादव ने प्रदान की। कोर्स के समापन के अवसर पर जिला आयुक्त गाइड इंदिरा तिवारी, डॉ. भूपेंद्र वीर सिंह, ऋषिकेश पांडेय, डॉ. घनश्याम दुबे, अरविंद पांडेय, चंद्रधर राय उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें