लोकतंत्र की बढ़ाएं शान, जरूर करें मतदान
नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों के स्कूली छात्र छात्राओं ने मंगलवार को मतदाता जागरूकता रैली निकाली। छात्र छात्राओं ने बैनर पोस्टर तथा नारों के माध्यम से लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया। स्वीप, मतदाता सहभागिता कार्यक्रम के तहत मंगलवार को आईडीएस केजी स्कूल के छात्र-छात्राओं ने मंगलवार को मतदाता जागरूकता रैली निकाली। छात्र-छात्राओं की इस टोली ने घर-घर जाकर लोगों को अनिवार्य रूप से मतदान करने का संदेश दिया। साथ में उनके शिक्षकों ने भी लोगों को लोकतंत्र की महत्ता और मताधिकार का महत्व समझाया। विद्यालय की प्रधानाचार्या एकता सिंह ने छात्रों एवं शिक्षकों से लोकतंत्र की महत्ता पर चर्चा के बाद रैली को हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।
परदहां स्थित राजीव गांधी पीजी कालेज की एनएसएस की छात्राओं ने परदहां गांव में जाकर ग्रामीणों को शत प्रतिशत मतदान करने के लिए प्रेरित किया। इसके अलावा स्वच्छता से रहने के महत्व को बताया। इसी क्रम में लक्ष्मी नारायण महाविद्यालय पखईपुर के छात्र छात्राओं ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली। छात्र हाथों में बैनर पोस्टर लेकर लोकतंत्र की बढाएं शान चार मार्च को करें मतदान आदि नारे लगाते हुए चल रहे थे।
अमिला संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के बाबा थानीदास इंटर कालेज सोनाडीह स्थित प्राथमिक विद्यालय प्रथम के छात्र छात्राओं ने मंगलवार को मतदाता जागरूकता रैली निकाली। रैली को बाबा थानीदास इंटर कालेज के प्रधानाचार्य डॉ. संजय ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में शामिल छात्र छात्राओं ने अमिला, दरगाह मोड़, चिरैयाडाड़, नवकापुरा आदि गांवों का भ्रमण कर लोगों को जागरूक किया।इस अवसर पर प्रबंधक रामअवध यादव, दुर्विजय मिश्र, सुरेंद्र कुमार राय,देवेश कुमार चौधरी, हरेंद्र, जयचंद, प्रेमचंद,विमलेश, बृजेश पांडेय,प्रियंबदा राय आदि रहे।