फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुश्ती में पहलवानों ने दिखाया दमखम

Tue, 07 Feb 2017 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,मऊ
विज्ञापन
बडरॉव ब्लॉक क्षेत्र के रामपुर चक जगरनाथ के मैदान में आयोजित दंगल प्रतियोगिता में एक दूसरे को पटकने का प्रयास करते पहलवान।
विज्ञापन
बडरांव ब्लॉक क्षेत्र के रामपुरचक जगरनाथ के दशहरा मैदान पर रविवार को कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 70 जोड़े पहलवानों ने  अपने दांव पेच का प्रयोग कर एक-दूसरे को पटखनी दी। प्रतियोगिता में 42 जोड़े पहलवानों में कांटे की टक्कर रही। 28 जोड़े में जीत हार का फैसला हो सका।
विज्ञापन


कुश्ती का समापन जौनपुर के केशरी गया प्रसाद यादव तथा  हवलदार (मुहम्मदाबाद)  सैफई महोत्सव में पदक प्राप्त से हुई। दोनों में कुश्ती बराबरी पर छूटी।  इसी क्रम में गाजीपुर के धर्मेंद्र सोडसर के आनंद के बीच कुश्ती बराबरी पर रहा। बलिया के जिला केशरी प्रद्युम्न यादव तथा जौनपुर के मोनू  के  बीच  कुश्ती बराबरी पर रही।

रामचंद्र गोसाई गंज आजमगढ  को रवि बसियाराम ने पटखनी दी। मनीष बसियारा गोसाई गंज आजमगढ़ के रामचंद्र तथा  बसियाराम ने पटखनी दी।  मनीष बसियाराम  ने कमलेश खाचिझाड़ को पटखनी दी। वहीं सबसे रोचक  कुश्ती अजीत रामपुर टडवा तथा  कमलेश गाजीपुर के बीच दिखी जिसमे अजीत ने  कमलेश को पटखनी दी। इसके बाद अजीत से लड़ने आए घनश्याम बड़हलगंज  गोरखपुर चोटिल हो मैदान से बाहर हो गए। मुकाबला बराबरी पर माना गया।
विज्ञापन


अजीत से  मुकाबले के लिए तीसरे पहलवान सुभाष भलया  ने हाथ मिलाया जो उम्र व वजन के  हिसाब से अजीत से बड़े थे परंतु जोरदार टक्कर देते हुए मात्र एक मिनट में ही  अपने दांव से चारों खाने चित्त कर दिया। मैच का शुभारंभ इंद्रेश गोसाईगंज  आजमगढ तथा  शेषनाथ बसियाराम के बीच बराबरी पर छूटा। दर्जन भर वरिष्ठ पहलवान  रामअवध यादव, केदार, शोभी, केशव, नूरुद्दीन, ध्रूप नारायण, रामचंद्र, सुरजन, दूधई, आदि को अंगवस्त्रम प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर घोसी चेयरमैन वसीम इकबाल,राजकुमार यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें