फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में बढ़ता सक्रमण, फिर दो स्वास्थ्यकर्मी हुए संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जिले में कोरोना संक्रमण का आकार बढ़ता ही जा रहा हैं। इसके जद में आकर कोरोना वॉरीयर्स भी आ रहे हैं। जिला अस्पताल में फार्मासिस्ट तथा एक एक्सरे टेक्नीशियन संक्रमित हो गए। इससे पहले जिला अस्पताल के एक सीनियर चिकित्सक पॉजिटिव हो गए थे। अस्पताल में संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ने से चिकित्सकों तथा स्वास्थ्यकर्मी चिंतित हैं। बताया जा रहा है कि मंगलवार की शाम आई रिपोर्ट में जिला अस्पताल में तैनात एक फार्मासिस्ट तथा एक्सरे टेक्नीशियन संक्रमित मिले। इसके बाद अस्पताल को सैनिटाइज कराया गया। वहीं सैंपलिंग टीम का एक कर्मचारी भी जांच में कोरोना संक्रमित मिला।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में इसके पहले बीते 20 अगस्त को सीनियर चिकित्सक तथा एक कर्मचारी संक्रमित मिले थे। जिसके बाद अस्पताल परिसर के इमरजेंसी सेवा को छोड़कर सब 24 घंटे के लिए सील कर दिया गया था। इससे पहले नेत्र रोग विभाग के एक चिकित्सक, एक एलटी, एक चर्तुथ वर्ग श्रेणी का कर्मचारी भी संक्रमित मिले चुके हैं।जिला अस्पताल में एक के बाद एक चिकित्सक तथा स्वास्थ्यकर्मी के संक्रमित मिलने से चिकित्सकों तथा स्वास्थ्यकर्मी चिंतित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें