फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमणकारियों के खिलाफ होगी कार्रवाई:एसडीएम

विज्ञापन
मऊ के दोहरीघाट कस्बे में सड़क पर अतिक्रमण को हटवाते एसडीएम घोसी आशुतोष राय। अमर उजाला - फोटो : MAU
विज्ञापन
दोहरीघाट (मऊ)। कस्बे में अतिक्रमण को लेकर उपजिलाधिकारी आशुतोष राय ने नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी सहित नगर पंचायत के कर्मचारियों की जम कर क्लास ली। वहीं आजमगढ़ रोड पर मुक्तिधाम के समीप अतिक्रमण भी हटवाया। उपजिलाधिकारी आशुतोष राय ने नगर की अधिशासी अधिकारी ऋचा सिंह को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि पर्ची छपवाकर एक हफ्ते की नोटिस पूरे अतिक्रमणकारियों को देने को कहा। अगर नाली से इधर जो भी अतिक्रमण किए हैं। नहीं हटाते तो उनको जुर्माने के साथ साथ जेल की हवा भी खानी पड सकती है।
विज्ञापन

वहीं रामघाट से लेकर लाहौरी माता तक दोनों तरफ पटरी पर अतिक्रमण एक हफ्ते के अंदर हटवाने का ईओ को निर्देश जारी किया। नगर की समस्याओं तथा भीषण गंदगी पर फोन न उठाने पर भी कड़ी फटकार लगाया। वहीं आजमगढ़ रोड पर दोनों पटरी पर हुए इंटरलाकिंग की भी जांच करते हुए पीडब्लूडी के असिस्टेंट इंजीनियर अश्वनी कुमार से बात कर जांच पूरी होने तक शेष भुगतान रोकने का निर्देश दिया। उपजिलाधिकारी ने कहा कि जल्द ही अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें